हिंदी
मुंबई: देश की सबसे आधुनिक और हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत गुरुवार को जानवरों के एक झुंड से टकरा गई। इस हादसे में ट्रेन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा तब हुआ, जब बंदे भारत मुंबई से अहमदाबाद के लिए आ रही थी। फिलहाल ट्रेन को ठीक करने के बाद रवाना कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह 11.18 मिनट पर वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास हुआ। यहां बंदे बारत एक्सप्रेस जानवरों के एक झुंड से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट तक रोकना पड़ा और बाद में मरम्मत के बाद ट्रेन आगे के लिये रवाना हुई।
यह भी पढ़ें: इटावा में सुपर फास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल
अहमदाबाद रेलवे PRO जीतेन्द्र जयंत के मुताबिक फिलहाल ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया। इस वंदे भारत ट्रेन को 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह ट्रेन 180 से 200 किमी/ प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह देश के सबसे तेज ट्रेन है।
Published : 6 October 2022, 4:55 PM IST
No related posts found.