
देहरादून: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। पुलकित आर्य की ये फैक्ट्री वनंतरा रिजॉर्ट से सटी हुई है। फैक्ट्री समेत पूरी क्षेत्र को एसआईटी द्वारा पहले ही सील किया जा चुका है। अंकिता हत्याकांड के बाद गुस्साये लोगों ने इस फैक्ट्री में तोड़फोड़ भी की थी।
पुलकित आर्य की यह फैक्ट्री स्वदेशी आयुर्वेद के नाम से थी। फैक्ट्री में आग वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
अंकिता मर्डर केस के बाद स्थानीय लोगों ने 24 सितंबर को पुलकित आर्य के रिजॉर्ट के पिछले हिस्से में जहां अचार की फैक्ट्री है, उसे आग के हवाले कर दिया था। पहले लोगों ने यहां तोड़फोड़ की थी।
बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) पी रेणुका देवी के नेतृत्व में बनी एसआईटी द्वारा जारी है। इस मर्डर केस में सभी आरोपी जेल में हैं। इस हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड समेत पूरे देश में व्यापक पैमाने पर गुस्सा देखा गया।
Published : 30 October 2022, 1:24 PM IST
Topics : Ankita Murder Case factory Pulkit Arya uttarakhand अंकिता हत्याकांड उत्तराखंड एसआईटी पुलकित आर्य फैक्ट्री भीषण आग