
नैनीताल: जनपद के बेतालघाट इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये। हादसे के बाद से क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यग घटना सोमवार देर रात हुई। हादसे में गंभीर रूप से तीन घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह वाहन टनकपुर जा रहा था और इसमे सवार सभी लोग नेपाली मूल के बताये जा रहे हैं।
मृतकों की शिनाख्त धीरज, अन्तराम चौधरी, विनोद चौधरी, उदय राम चौधरी, तिलक चौधरी, गोपाल बसनियत और बेतालघाट के रहने वाले राजेंद्र कुमार के रूप में की गई। घायलों में शांति चौधरी, छोटू चौधरी और बिहार के कटिहार के रहने वाले प्रेम बहादुर का नाम शामिल है।
Published : 9 April 2024, 10:09 AM IST
Topics : Max vehicle Nainital people died Road Accident uttarakhand उत्तराखंड नैनीताल मौत रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे