
भीमताल: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास 1500 फिट गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कई लोगों घायल हो गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू कार्य में जुटा है।
उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा
▶️भीमताल के पास गहरी खाईं में गिरी बस
▶️हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना
▶️पुलिस और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
▶️भीमताल आमडली के पास हुआ हादसा#Uttarakhand #Bhimtal #RoadAccident @ukcmo @uttarakhandcops pic.twitter.com/MjCLLU5Wri— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 25, 2024
मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भीमताल और हल्द्वानी के नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है, और बचाव दल खाई में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। हादसे की भयावहता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल मदद के लिए अतिरिक्त टीमों को भी तैनात किया है।
प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
इस हादसे को लेकर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।"
भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है।
बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 25, 2024
उत्तराखंड सड़क हादसों ने बढ़ाई चिंता
बता दें कि उत्तराखंड में यह कोई पहला सड़क हादसा नहीं है। इससे पहले पिछले महीने भी उत्तराखंड के अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी हुई एक बस खाई में गिर गई थी। इस घटना में 36 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 12 नवंबर को देहरादून में भयावह कार दुर्घटना में छह छात्रों की मौत हो गई थी।
Published : 25 December 2024, 2:45 PM IST
Topics : Accident News Bhimtal Bus Accident Bus Accident in Bhimtal ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist Uttarakhand Breaking Uttarakhand News