हिंदी
गोपेश्वर: चमोली जिले में भूधंसाव ग्रस्त जोशीमठ के पास हेलंग में भूस्खलन का मलबा आने के कारण बंद हो गए बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को शुक्रवार को यातायात के लिए खोल दिया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अपर जिला सूचना अधिकारी रविंद्र नेगी ने बताया कि हेलंग में बृहस्पतिवार शाम को भूस्खलन के कारण रास्ता बंद हो गया था।
उन्होंने बताया कि राजमार्ग से मलबा हटा दिया गया है और राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हो गया है।
Published : 6 May 2023, 12:12 PM IST
Topics : उत्तराखंड बद्रीनाथ यातायात राष्ट्रीय राजमार्ग
No related posts found.