Site icon Hindi Dynamite News

Uttar Pradesh: यूपी को दहलाने वाले कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 67 करोड़ की संपत्ति जब्त

कानपुर के चौबेपुर में पुलिस कर्मियों पर रात के अंधेरे में फायरिंग करके उनकी जान लेने वाले कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़ी 67 करोड़ की संपत्ति जब्त कर दी गई है। पढिये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Uttar Pradesh: यूपी को दहलाने वाले कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 67 करोड़ की संपत्ति जब्त

कानपुर: लगभग डेढ़ साल पहले कानपुर के चौबेपुर में पुलिस टीम पर फायरिंग करके उनकी जान वाले कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के खिलाफ यूपी सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर हो चुके गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़ी 67 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। विकास दुबे की कुल 23 संपत्तियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

एनकाउंटर में ढ़ेर विकास दुबे की बिकरू, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में 13 अचल तो बाकी 10 चल संपत्तियां हैं। इनमें से कुछ संपत्ति विकास दुबे तो कुछ उसके करीबियों की है। अब संपत्तियों पर तहसीलदार स्तर का अधिकारी बतौर रिसीवर तैनात होगा। कानपुर देहात व लखनऊ डीएम को रिसीवर बैठाने का पत्र भेजा जाएगा।  

एसपी आउटर अजीत सिन्हा की रिपोर्ट पर डीएम कोर्ट ने विकास दुबे की संपत्ति को अटैच कर दिया है। 

विकास दुबे के बिकरू स्थित मकान पर बुलडोजर चलने के बाद उसकी अन्य संपत्तियों पर भी नजर थी। जब्त की गई संपत्तियां विकास दुबे, उसकी मां सरला दुबे, पत्नी ऋचा दुबे, छोटे भाई दीपू, बेटे आकाश और शानू के नाम पर हैं।

बिकरू कांड को अंजाम देने वाले विकास दुबे, उसकी पत्नी रिचा दुबे और अन्य रिश्तेदार की बेनामी संपत्तियों की काफी समय से जांच चल रही थी। पुलिस की रिपोर्ट के बाद डीएम कोर्ट ने संपत्तियां जब्त कर दी गई है।

Exit mobile version