Uttar Pradesh: पीजी कॉलेज के बड़े बाबू को घसीट-घसीट कर मारने का वीडियो वायरल, कॉलेज प्रशासन ने आन्दोलन की दी चेतावनी

महराजगंज जिले के जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में तैनात बड़े बाबू को घसीट-घसीट के मारने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन में रोष है और आन्दोलन की चेतावनी दी है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 September 2021, 5:38 PM IST

महराजगंजः जिले के जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में तैनात बड़े बाबु का वीडियो इस समय सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय सुभाष नगर निवासी जवाहर लाल नेहरू स्मारक पी.जी कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक विधिनारायन यादव को जमीनी विवाद को लेकर उनके आवास में घुस कर बाहर घसीट कर मारने का आरोप है। 

बाहर विधिनारायन यादव और उनकी पत्नी सहदेई कोतवाली पहुंचें तब जाकर लोगों ने उनकी पिटाई बंद की। घटना के बाद विधिनारायन यादव की तहरीर पर लगभग आधादर्जन लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं इस घटना के बाद पी.जी कॉलेज के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि यदि आरोपियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो हम शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे।

Published : 
  • 15 September 2021, 5:38 PM IST