
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कई जगह बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है। इस वजह से कई इलाकों में पानी घरों तक घुस गया है। बाढ़ के पानी के साथ एक मगरमच्छ गांव तक बह कर आ गया।
यमुना नदी के बढ़ते पानी की वजह से कटरी क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करता हैं। बाढ़ का पानी लोगों के घर तक पहुंच रहा है। गुरुवार को गुरुवल गांव के पास नदी में मगरमच्छ दिखने पर ग्रामीणों में काफी दहशत है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज के गांव में तेंदुआ आने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
बाढ़ के पानी में मगरमच्छ दिखने की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही बाढ़ चौकियों में तैनात कर्मियों और राजस्व टीम को अलर्ट कर दिया गया है।
जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के कटरी किनारे बसे गांवों में कोट, किधनपुर, असोथर, राम नगर कौहन सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी आ गया है।
Published : 25 August 2022, 5:28 PM IST
Topics : Fatehpur Flood UP Flood uttar pradesh Uttar Pradesh Flood उत्तर प्रदेश फतेहपुर बाढ़ मगरमच्छ