Site icon Hindi Dynamite News

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने यूपी सरकार की नीति और न्याय व्यवस्था’ पर उठाये सवाल, सुनिये क्या बोले

यूपी के लखनऊ में सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने यूपी सरकार की नीति और न्याय व्यवस्था’ पर उठाये सवाल, सुनिये क्या बोले

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने के प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर तीखा हमला किया।  उन्होंने कहा कि भाजपा वाले संविधान और कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आबादी के हिसाब से हर किसी को हक और सम्मान मिलना चाहिए। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "वह दिल्ली के वाई-फाई पासवर्ड हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं।

अखिलेश यादव ने डाइनामाइट न्यूज़ के एक सवाल के जवाब में कहा कि जो मुद्दे लोकसभा में हम उठा रहे हैं वही मुद्दे विधानसभा में भी सत्र शुरू होने पर उठाएंगे।

अकबरनगर के ध्वस्तीकरण के सवाल पर उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई राजनीतिक है। सरकार को ऐसी कार्यवाही नहीं करनी चाहिए क्योंकि कुकरैल नदी नहीं नाल है। 

बताते चलें कि सरकार के दस्तावेजों में पहले कुकरेल नाला था लेकिन आज नदी हो गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में जनता परेशान है। जनता मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा राज में हर जगह गोरखधंधा दिख रहा है।

सपा प्रमुख ने कहा कि एक राज्यपाल थे यहां जो सरकार को चिट्ठी लिखते थे,अखबार की कटिंग लगाकर जातिवादी होने का आरोप लगाते थे, आज बताइये प्रमुख पदों पर कौन लोग बैठे हैं। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव गृह कौन हैं। सब जानते हैं।

अखिलेश ने कहा कि हमारी पार्टी ने समाजवादी और पीडीए परिवार ने साम्प्रदायिक राजनीति का अंत किया। हमारी पार्टी को मुस्लिम यादव की पार्टी बताने वालों को पीडीए ने जवाब दिया। संविधान में आरक्षण मूल भावना है। बीजेपी इसकी मूल भावना से छेड़छाड़ कर रही है। चुनाव में अधिकारियों ने बहुत भेदभाव किया,अधिकारियों ने बहुत खेल किया। अब उपचुनाव के लिए ऐसा ही करने की तैयारी है। 

Exit mobile version