हिंदी
लखनऊः बदायूं में 50 साल की महिला के साथ रेप की घटना हुई. रेप पीड़िता की मौत के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी ने बदायूं पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए समय-असमय महिला के अकेले जाने को लेकर ही सवाल उठा दिए थे।
यह भी पढ़ें: बदायूं गैंगरेप और मर्डर का मुख्य आरोपी सत्यनारायण गिरफ्तार, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कहा कि पीड़िता शाम के वक्त बाहर नहीं जाती तो सामूहिक दुष्कर्म नहीं होता। उनके इस बयान को लेकर अब हर तरफ हलचल तेज हो गई है। इसी बीच प्रियंका गांधी ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी के बयान को लेकर हमला बोला है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बदायूं में सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के बयान को शर्मनाक बताते हुए शुक्रवार को कहा कि ऐसी सोच में महिलाओं सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है।
उन्होंने अपने फेसबुक पर कहा- क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे। महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं। बदायूं प्रशासन को ये चिंता है कि इस केस का सच सामने लाने वाली पीड़िता की पोस्टमार्टम लीक कैसे हुई।
Published : 8 January 2021, 4:30 PM IST
Topics : Badaun Congress gangrape NCW Priyanka Gandhi Wadra कांग्रेस प्रियंका गांधी बदायूं राष्ट्रीय महासचिव