उत्तर प्रदेश: नोएडा में यातायात नियमों के उल्लंघन पर नवंबर में 2.51 लाख से अधिक ई-चालान काटे

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय के आदेशानुसार चलाए गए अभियान के दौरान गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पूरे नवंबर में 2,51,398 वाहनों का ई-चालान किया और 59 करोड़ 29 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। पढ़िए डाईनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

उल्लंघन पर नवंबर में 2.51 लाख से अधिक ई-चालान काटे
उल्लंघन पर नवंबर में 2.51 लाख से अधिक ई-चालान काटे


नोएडा: उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय के आदेशानुसार चलाए गए अभियान के दौरान गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पूरे नवंबर में 2,51,398 वाहनों का ई-चालान किया और 59 करोड़ 29 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में इस साल कुल 16,97 ,643 वाहनों के ई-चालान काटे जा चुके हैं।

डाईनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार  उन्होंने बताया कि जनपद में 15 ऐसे स्थान चिह्नित किये गये हैं, जहां दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं। इनमें से चार स्थानों पर सुधार किये जा चुके हैं और 11 पर काम चल रहा है।










संबंधित समाचार