
महराजगंज: जनपद में तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस महोत्सव की तैयारियां जोरो-शोरों से हो रही हैं। महराजगंज महोत्सव 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
कॉलेज परिसर में उत्सव के लिए टेंट, बैरिकेडिंग आदि का काम लगभग पूरा होने की कगार पर है। साथ ही उत्सव को मद्देनजर रखते हुए सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘महराजगंज-पाप-कांड’ के तीन साल पूरे, देखिये भ्रष्टाचारी आईएएस अमरनाथ उपाध्याय का 13 सितंबर 2019 को किया गया ‘महा-पाप’
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महोत्सव की तैयारियां जबरदस्त तरीके से चल रही है। जिन लोगों को जो जिम्मेदारियां दी गई है वह उस कार्य में पूरी तत्परता से लगे हुए हैं।
15 विभागों की लगेगी प्रदर्शनी
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज महोत्सव में 15 विभागों की प्रर्दशनी लगायी जायेगी। इसमें कृषि उत्पादन, प्लान्ट, खाद बीज व कृषि यन्त्रों, उद्यान से विभागीय फार्मर, साग, सब्जी, फ़्लावर सहित अन्य कार्यों, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन से मिशन शक्ति, सोशल सेक्टर, पीओ डूडा से पीएम स्वनिधि व अन्य योजना, सूचना, स्वास्थ्य, सेवा योजना/डेवलपमेन्ट, सहित अन्य प्रर्दशनियां शामिल की जाएंगी।
महोत्सव में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
महराजगंज महोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए स्क्रीनिंग की जा रही है, जिसमें बच्चों ने भाग लिया। स्क्रीनिंग के दौरान बच्चे रिहर्सल कर रहे हैं।
Published : 28 September 2022, 4:49 PM IST
Topics : Maharajganj Maharajganj Mahotsav Maharajganj Mahotsav Program uttar pradesh उत्तर प्रदेश महराजगंज महराजगंज महोत्सव महराजगंज महोत्सव कार्यक्रम