महराजगंज: रिश्वतखोरी के आरोप में नपा लेखपाल, निलंबन के आदेश, कानूनगो के खिलाफ भी होगी जांच, जानिये पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में तहसील दिवस में घुघुली के लेखपाल और भिटौली के कानूनगो पर पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई। प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्यवाही की है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 3 September 2022, 4:31 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जिले में शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में घुघुली के लेखपाल और भिटौली के कानूनगो के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। लेखपाल व कानूनगो पर पैमाइश के नाम पर पैसा मांगने का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़ें: फर्जी हॉस्पिटल की भेंट चढ़ी एक और महिला, ऑपरेशन के दौरान मौत, बरपा हंगामा, अस्पताल सील, प्रबंधक फरार, जानिये पूरी कहानी

उपजिलाधिकारी सदर ने शिकायत का संज्ञान में लेते हुए घुघुली के लेखपाल राकेश सीतामढ़ी को सस्पेंड करने के आदेश दे दिये हैं।

इसके साथ ही भिटौली के कानूनगो रामसजीवन वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए जांच के आदेश दिये। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन के कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
 

Published : 
  • 3 September 2022, 4:31 PM IST

Advertisement
Advertisement