हिंदी
महराजगंज: जिले में लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से जिले के लेहरा मंदिर में भी पानी भर गया है। मंदिर परिसर में बाढ़ का पानी भर जाने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति खासी नाराजगी है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के पानी में नहा रहे युवक की दर्दनाक मौत, गांव में सन्नाटा
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन जरूरी जगहों से पानी की निकासी और उसे डायवर्ट करने की कोशिश नहीं कर रहा है।
यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ की आशंका हुई सच, बंदेईया बांध टूटा, मचा कोहराम
मंदिर में कुछ दिन के लिए गुजर बसर करने वालों को अब मंदिर के प्रांगण से भी पलायन करना पड़ रहा है। जिले में बाढ़ की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कयास लगाये जा रहे हैं कि अभी जल स्तर और बढ़ सकता है। ग्रामीण बाढ़ की मुसीबतों से बचने के लिए अपने आशियाने को छोड़कर पलायन कर रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें।
Published : 18 August 2017, 7:04 PM IST
No related posts found.