VIDEO: कांग्रेस बोली- यूपी में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में व्यापम से बड़ा घोटाला

यूपी में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती को लेकर कांग्रेस ने यूपी की योगी सरकार पर बङा आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि यह व्यापम से बड़ा घोटाला है। पढिये, पूरी खबर..

Updated : 8 June 2020, 5:25 PM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विभिन्न तरह के घोटालें सामने आ रहे हैं और योगी सरकार भ्रष्टाचारी अफसरों को बचा रही है। उन्होंने यूपी में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती को व्यापम से भी बड़ा घोटाला बताया। 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यूपी में विभिन्न तरह के घोटालें सामने रहे हैं। सरकार भ्रष्टाचारी अफसरों को बचाने की कोशिश कर रही है। यूपी में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में एमपी के व्यापम से भी बङा घोटाला हुआ है। कई परीक्षाओं के पेपर एग्जाम से पहले ही लीक हो जा रहे हैं।जानबूझकर ऐसे सवाल पूछ लिये जाते हैं।जिनसे उन पर रोक लग जाये।

कांग्रेस एमएलसी ने कहा की इस बात की जांच होनी चाहिए की इस घोटाले के तार कंहा-कंहा तक हैं।इसकी परतें खुलनी चाहिये।कांग्रेस इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगी।

Published : 
  • 8 June 2020, 5:25 PM IST