
नई दिल्ली: यूपी के मुजफ्फरनगर में बारात लेकर जा रहे एक दूल्हे को कार पर स्टंट करना भारी पड़ गया। दूल्हा ड्रोन से वीडियो शूट करवा रहा था। जिसके कारण पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के मुताबिक बारात लेकर जा रहे एक दूल्हा वह कार के ऊपर खड़े होकर स्टंट कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे की कार को रूकवा ली और हिरासत में ले लिया। वह कार के ऊपर खड़े होकर ड्रोन से वीडियो शूट करवा रहा था। जिसके दौरान पुलिस ने दूल्हे के ऊपर कड़ा एक्शन लिया है।
यह भी पढ़ें: यूपी की बड़ी खबर: माफिया मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा, जानिये पूरा मामला
कब की है घटना
पुलिस के अनुसार 12 मार्च मंगलवार को सहारनपुर के भायला गांव से अंकित नाम का एक दूल्हा अपनी बारात लेकर मेरठ के कुसावली गांव जा रहा था। इसी बीच वह दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर अपनी कार की छत पर चढ़कर ड्रोन कैमरे से वीडियो शूट करवाने रहा था। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। और दूल्हे के ऊपर कड़ा एक्शन लिया
Published : 13 March 2024, 4:18 PM IST
Topics : Excitement Groom highway uttar pradesh जोश दूल्हे स्टंट हाईवे होश