उत्तर प्रदेश: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सरकारी स्कूल का प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक सरकारी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक को छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Updated : 22 July 2023, 9:22 AM IST
google-preferred

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक सरकारी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक को छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमेठी जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी, संजय तिवारी ने बताया कि कुछ छात्राओं के माता-पिता से शिकायत मिली थी कि मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक राम कृष्ण ने उनके बच्चों के साथ छेड़छाड़ की।

अधिकारी ने बताया, 'प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि राम कृष्ण ने पिछले कुछ महीनों में कुछ छात्राओं को गलत तरीके से छुआ था।'

तिवारी ने कहा, जांच के आधार पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

Published : 
  • 22 July 2023, 9:22 AM IST

Related News

No related posts found.