हिंदी
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मुलायम सिंह यादव को सोमवार की दोपहर में आईसीयू से सीसीयू में शिफ्ट किया गया।
डॉक्टरों की टीम लगातार मुलायम सिंह के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
देश के कोने-कोने में मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने के लिए भगवान से पूजा-अर्चना की जा रही है।

प्रयागराज में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में युवाओं ने संगम नोज़ पर स्थित लेटे हनुमान मंदिर में मुलायम सिंह के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना की।

भगवान हनुमान की पूजा करते हुए युवाओं ने प्रार्थना की कि ‘हे प्रभु हम सब के जीवन से एक एक पल तुम कम कर दो, धरती पुत्र मुलायम सिंह के जीवन में ज्योति भर दो’। इसी प्रार्थना के साथ युवाओं ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए।
Published : 3 October 2022, 4:03 PM IST
Topics : Medanta mulayam singh yadav Prayagraj Samajwadi Party uttar pradesh उत्तर प्रदेश प्रयागराज मुलायम सिंह यादव मेदांता समाजवादी पार्टी