फतेहपुर: शौच करने गई महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर लाठी डंडों पर पीटा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शौच करने गई महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसे लाठी डंडों पर पीटा। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी जानकारी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 December 2020, 6:22 PM IST

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शौच के लिए घर के बाहर गई महिला के साथ पड़ोस के युवक ने छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने लाठी डंडे से महिला के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। 

घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया। वहीँ इस पूरे घटना के बारे में डाइनामाइट न्यूज़ संवावदाता से बात करती हुई पीड़ित महिला ने बताया कि हम बीती रात शौच के लिए घर से बाहर गए थे। तभी पड़ोस के युवक ने उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। जिसका विरोध करने पर मेरे सिर पर लाठी से मार दिया। 

वहीँ इस मामले में सीओ सिटी संजय सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लोधौरा गाँव में एक ही परिवार के बीच आपसी विवाद के बाद महिला को चोटें आई है, जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है । इस सम्बन्ध में थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है। 

Published : 
  • 3 December 2020, 6:22 PM IST

No related posts found.