Uttar Pradesh: भाजपा कैंट विधानसभा प्रत्याशी सुरेश चन्द्र तिवारी ने किया नामांकन, जताया जीत का भरोसा

आज भाजपा प्रत्याशी सुरेश चन्द्र तिवारी भाजपा मुख्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंचे। जंहा उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 September 2019, 5:27 PM IST

लखनऊः भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की भारी मौजूदगी के बीच आज भाजपा कैंट प्रत्याशी सुरेश चन्द्र तिवारी ने कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुये भाजपा प्रत्याशी ने कहा की विपक्षी दलों की जनता जमानत जब्त करा देगी।

यह भी पढ़ेंः नामांकन के बाद सपा प्रत्याशी ने जताया जीत का भरोसा, कही ये बड़ी बात

उन्होंने कहा की लखनऊ कैंट में अबकी बार फिर से कमल खिलेगा और कैंट की जनता उपचुनाव में भाजपा को ही अपना आशीर्वाद देगी। बता दें कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रही और वर्तमान भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर इस बार उपचुनाव में रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट गोशाला का हाल हुआ बेहाल

दरअसल इस बार कैंट सीट पर भाजपा ने अनुभवी नेता सुरेश चन्द्र तिवारी को जबकि सपा ने रिटायर्ड सैन्य अफसर मेजर आशीष चतुर्वेदी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जो सामाजिक कार्यों में काफी एक्टिव रहते हैं।

Published : 
  • 30 September 2019, 5:27 PM IST