हिंदी
कुशीनगर: पुलिस ने जिले के कसया में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पुलिस ने गिरफ्तार नागरिक को पनाह देने वाले को भी गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कसया थाने की पुलिस को सूचना मिली कि एक बांग्लादेशी नागरिक नगरपालिका क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहा है। पुलिस ने सत्यता जांचने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक का नाम मामुन सरकार पुत्र नानटु सरकार है। वह अमपाल, थाना मुरादनगर, जिला कुमिल्ला, प्रभाग ढाका (बांग्लादेश) का निवासी है।
यह भी पढ़ें: नवी मुंबई में अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को पनाह देने वाले को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके सहयोगी जहांगीर अंसारी को भी गिरफ्तार किया है, जो कुशीनगर नगरपालिका क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, थाना कसया जनपद कुशीनगर का निवासी है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जिले में छह बांग्लादेशी नागरिक करीब एक साल से रह रहा था। यहां साइन बोर्ड बनाने का काम करता था। अवैध रूप से जिले में रहने के अलावा अन्य कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Published : 18 March 2024, 7:11 PM IST
Topics : arrested Bangladeshi illegal immigrants Kushinagar uttar pradesh उत्तर प्रदेश कुशीनगर गिरफ्तार पुलिस बांग्लादेशी