UPSC Topper Aditya Srivastava: लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव बने UPSC टॉपर, जानिये IAS बनने की उनकी पूरी कहानी

डीएन ब्यूरो

लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा-2023 को टॉप किया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये आदित्य श्रीवास्तव के आईएएस बनने की पूरी कहानी



लखनऊ: सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित हो गया है। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद से यूपी की राजधानी लखनऊ में जश्न का माहौल है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा को टॉप किया है। इसके साथ ही उनका देश की सबसे बड़ी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की नौकरी करने का सपना भी पूरा हो गया है।

UPSC द्वारा सूचना के मुताबिक CSE 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप (AIR 1) किया है। वहीं, इसके बाद अनिमेष प्रधान ने दूसरा (AIR 2) और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा (AIR 3) स्थान प्राप्त किया है।

IIT Kanpur से की पढ़ाई

सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं और उन्होंने अपना ग्रेजुएशन IIT कानपुर से पूरा किया है। बता दें कि आदित्य 2017 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और इस साल उन्होंने परीक्षा पास करके पहली रैंक हासिल की है। 2022 में उनकी UPSC में 236वीं रैंक आई थी। वो फिलहाल हैदराबाद की IPS ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल की 485 रैंक

यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की है। साल 2021 में आदित्य ने यूपीएससी में 485 रैंक हासिल की थी।  

ये हैं टॉप- 10 टॉपर 

1    2629523    आदित्य श्रीवास्तव
2    6312512    अनिमेष प्रधान
3    1013595    डोनुरू अनन्या रेड्डी
4    1903299    पी के सिद्धार्थ रामकुमार
5    6312407    रुहानी
6    0501579    सृष्टि डबास
7    3406060    अनमोल राठौड़
8    1121316    आशीष कुमार
9    6016094    नौशीन
10    2637654    ऐश्वर्यम प्रजापति










संबंधित समाचार