महराजगंज: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा, कार्यकर्ता को घसीटते हुए दिखाया बाहर का रास्ता

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को महराजगंज पहुंचे, यहां आयोजित उनके एक कार्यक्रम में उस समय गहमागहमी मच गयी, जब एक कार्यकर्ता वहां हंगामा करने लगा। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 January 2021, 5:21 PM IST

महराजगंजः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के कार्यक्रम में उस समय भारी गहमागहमी जैसी मच गयी, जब मीटिंग हॉल के बाहर एक कार्यकर्ता हंगामा करने लगा। इस कार्यकर्ता को टांगकर सीढ़ियों से घसीटते हुए वहां से बाहर कर दिया गया। कार्यकर्ता को वहां से घसीटते हुए बाहर लाने के दृश्य देखकर कई लोग दंग रह गये।

पार्टी के कुछ नेताओं ने इस कार्यकर्ता पर शराब पीकर कार्यक्रम में हंगामा करने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ता का पार्टी पर एक सच्चे सिपाही का अपमान करने का आरोप लगाया है। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को महराजगंज दौरे पर पहुंचे। यूपी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से ठीक पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह महराजगंज दौरा पार्टी के लिये बेहद अहम माना जा रहा है।

Published : 
  • 9 January 2021, 5:21 PM IST