हिंदी
लखनऊ: यूपी एसटीएफ के चीफ और देश के चर्चित आईपीएस अधिकारी अमिताभ यश को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अमिताभ यश को प्रदेश का ADG लॉ एंड आर्डर (कानून व्यवस्था) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अमिताभ यश के पास इस समय अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ की भी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अफसरों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
अमिताभ यश की गिनती देश के तेज तर्रार आईपीएस अफसरों में की जाती है। वे उत्तर प्रदेश समेत देश के कई दुर्दांत अपराधियों और संगठित गैंग से जुड़े कुख्यात बदमाशों को ठिकाने लगा चुके हैं। उनको शानदार कार्यों के लिये राष्ट्रपति से दो गैलंट्री अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
Published : 16 February 2024, 1:07 PM IST
Topics : ADG लॉ एंड आर्डर Amitabh Yash UP News UP STF Chief uttar pradesh अमिताभ यश उत्तर प्रदेश एसटीएफ चीफ