Uttar Pradesh: यूपी पुलिस ने 23 साल से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार, जमानत मिलने के बाद था नदारद

शहर में थाना जेवर पुलिस ने 23 साल से फरार एक बदमाश को सोमवार को गिरफ्तार किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 July 2023, 6:20 PM IST

नोएडा: शहर में थाना जेवर पुलिस ने 23 साल से फरार एक बदमाश को सोमवार को गिरफ्तार किया।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फरीदाबाद जिले का रहने वाले कुक्कू उर्फ कुक्की को 23 वर्ष पूर्व थाना जेवर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि अदालत से जमानत मिलने के बाद वह नदारद हो गया। उसकी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला।

उन्होंने बताया कि कुक्कू के खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत थाना जेवर पुलिस ने कार्रवाई की और उसके घर की कुर्की की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि आज एक सूचना के आधार पर पुलिस ने कुक्की को गिरफ्तार कर लिया है।

Published : 
  • 3 July 2023, 6:20 PM IST

No related posts found.