हिंदी
नोएडा: उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित गद्दा बनाने वाली एक कंपनी में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे आग लग गई।
इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दमकल विभाग को तड़के करीब चार बजे सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ‘एमएच पोली मार्स’ नामक गद्दे बनाने वाली कंपनी में आग लगने की सूचना मिली।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज के किन्नर अखाड़ा में लगी भयंकर आग, तीन लोग झुलसे, जानें पूरी डिटेल
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की करीब 12 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। चौबे ने बताया कि आग बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि आग शार्ट-सर्किट के कारण लगी है। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।
Published : 9 February 2024, 1:50 PM IST
Topics : fire Mattress Factory UP News आग उत्तर प्रदेश गद्दा कंपनी गौतम बुद्ध नगर नोएडा फायर ब्रिगेड सूरजपुर