
गाजियाबाद: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व संसद सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल के आह्वान और मार्गदर्शन में रविवार को राजनगर एक्सटेंशन में रविवार को अखंड भारत के साथ फिटनेस की थीम पर 'गाजियाबाद मैराथन 2025' का शानदार आयोजन किया गया।
क्रीड़ा भारती ने इस आयोजन को जन-जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य चेतना और राष्ट्रप्रेम से परिपूर्ण एक जनांदोलन का स्वरूप प्रदान किया।
गाजियाबाद मैराथन में 4 हजार से अधिक शहरवासियों ने हिस्सा लिया, जिसमें हर वर्ग के महिला-पुरुष शामिल हुए। मैराथन में युवाओं की बड़ी संख्या उमड़ी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इस मैराथन के जरिये शहरवासियों व आम लोगों को बेहतर सेहत और फिटनेस का संदेश भी दिया गया।
मैराथन प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया। इसका उद्देश्य लोगों में बेहतर सेहत और फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ाना था।
सुनील कौशल महाराज और नवनीत प्रिय दास महाराज ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जाओं से भरा। आयोजकों की ओर से समारोह की तरह मनाने का प्रयास किया, जिसमें संगीत, नृत्य व फिटनेस संबंधी कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों को एकजुट करने और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में प्रेरित करने में मदद करते हैं।
पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुई ये दौड़ सेंट्रल एवेन्यू विपणन परिसर से शुरू होकर केडब्लू दिल्ली 6 विपणन परिसर में समाप्त हुई।
मैराथन में 12 वर्ष से अधिक 70 साल तक के बुजुर्गों ने हिस्सा लेकर स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने का संदेश दिया। इसमें पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी प्रह्लाद सिंह रावत ने समापन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर पुशअप लगाकर नौजवानों को संदेश दिया। वही, लंबी दूरी के धावक महिपाल सिंह ने भी मैराथन को पूरे जोश के साथ संपन्न किया।
समापन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर एवं फिजियोथैरेपी का भी शिविर लगाया गया। जिसमें दौड़ समाप्त करने के बाद लोगों ने बारी-बारी से आकर शिविर में बीपी आदि को चेक कराया। इसके अलावा जुबा एवं योग सत्र भी आयोजित हुआ।
समापन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
इस मैराथन में प्रथम स्थान पर रिषभ तेवतिया और दूसरे स्थान पर कवित रहे। यहां केडब्ल्यू दिल्ली छह मॉल के मालिक पंकज जैन की ओर से सभी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सदस्य डा. अनिल अग्रवाल, विधायक संजीव शर्मा, अजित पाल त्यागी, मेयर सुनीता दयाल, देवेंद्र हितकारी, राहुल गोयल, सुशील शर्मा, नवनीत प्रियादास, पंकज जैन, संजीव गुप्ता और प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद थे।
पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुई ये दौड़ सेंट्रल एवेन्यू विपणन परिसर से शुरू होकर केडब्लू दिल्ली 6 विपणन परिसर में समाप्त हुई।
Published : 14 April 2025, 3:39 PM IST
Topics : 4 thousand citizens former Rajya Sabha MP healthy lifestyle international football player Marathon 2025 MP Dr Anil Agarwal Prahlad Singh Rawat promote better health and fitness