Bird Flu: UP, MP समेत दिल्ली में भी बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, 8 सैम्पल पाए गए पॉजिटिव

डीएन ब्यूरो

बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कई राज्यों के बाद अब दिल्ली में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)


नई दिल्लीः केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। 

पिछले दिनों पार्कों में मृत पाए गए कौवौं और बत्तखों की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग ने मरे हुए कौवौं और बत्तखों को जांच के लिये जालंधर की लैब में भेजा था। विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार मरे हुए कौवों और बतखों के आठ नमूनों की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है है। विभाग के मुताबिक संजय झील की बतख और मयूर विहार के पार्क के कौवों में बर्ड फ्लू पाया गया है।

दिल्ली सरकार ने राज्य में बर्ड फ्लू की आशंका में पूर्वी दिल्ली स्थित मुर्गा मंडी को नौ जनवरी को ही 10 दिन के लिए बंद कर दिया था और जीवित पक्षियों के राजधानी में लाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इस तरह से महाराष्ट्र को लेकर देश के नौ राज्य बर्ड फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुंबा गांव स्थित पॉल्ट्री फार्म में करीब 800 मुर्गियों की मौत हो गई।










संबंधित समाचार