UP: मेरठ में सिलेंडर फटने से जबरदस्त धमाका, महिला की मौत, मकान जमींदोज, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

डीएन ब्यूरो

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाके में एक महिला की मौत हो गई। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

मेरठ में सिलेंडर फटने से जबरदस्त धमाका
मेरठ में सिलेंडर फटने से जबरदस्त धमाका


मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। एक मकान जमींदोज हो गया है। हादसे के बाद मकान के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा रेसक्यू अभियान चलाया जा रहा है। ब्लास्ट से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

यह घटना थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के 60 फुटा रोड की है। प्रशासन द्वारा मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बड़ा रेसक्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका है। अब तक एक महिला के मौत की पुष्टि हुई है। 

मौके पर लोगों की भारी भीड़ होने के कारण राहत और बचाव अभियान में भी बाधा पहुंच रही है।

यहां सिलेंडर फटने के बाद जबरदस्त धमाके की आवाज कई दूर तक सुनाई दी और कई मकान हिल गये। धमाके के बाद एक मकान गिर गया। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है।










संबंधित समाचार