
लखनऊ: महज पांच महीने पहले मुंहई के बड़े व्यवसायी आसिफ सिद्दीकी को देवरिया जिला जेल से गुंडे अतीक अहमद ने फोन किया और जमकर भद्दी-भद्दी गालियां दी।
अतीक ने फोन पर साफ धमकाया कि तत्काल उसके पास दस करोड़ रुपये भिजवा दे नही तो हाथ-पैर तुड़वाने के लिए तैयार रहे।
देवरिया जिला जेल में 500 पुलिस कर्मियों का हल्लाबोल, अतीक अहमद की बैरक के चप्पे-चप्पे को खंगाला
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद इलाहाबाद के बाहुबली अतीक अहमद की ये धमकी डाइनामाइट न्यूज़ पर खूब वायरल हुई कि कैसे मुंबई में स्टील का बड़े पैमाने पर उद्योग चलाने वाले कारोबारी को ये धमका रहा है और 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रहा है।
योगी राज में अतीक हुआ बेकाबू, जेल से तीसरी बड़ी वारदात, दहशत में कारोबारी
जिला प्रशासन के संज्ञान में मामला आ जाने के बाद भी उसका बाल बांका तक नही हुआ यही कारण है कि अब उसका मन बेतरह बढ़ा हुआ है।
देवरिया जिला जेल में बैठ यह एक के बाद एक कांड को अंजाम दे रहा है।
Published : 31 December 2018, 8:53 AM IST