UP MLC Election Result: यूपी विधान परिषद चुनाव के नतीजे घोषित, BJP की बड़ी जीत, जानिये सभी सीटों के परिणाम

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिये सभी सीटों के परिणाम

Updated : 3 February 2023, 11:39 AM IST
google-preferred

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव नतीजों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। पांच में से चार सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी रहे जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी इस चुनाव में एक सीट पर भी जीत का खाता न खोल सकी। 

MLC चुनाव की सीटें और विजयी उम्मीदवार

1)    इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक 
बाबूलाल तिवारी इलाहाबाद झांसी शिक्षक एमएलसी, भाजपा

2)    कानपुर-उन्नाव खंड स्नातक 
अरुण पाठक, स्नातक एमएलसी प्रत्याशी, भाजपा 

3)     बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक 
जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा 

4)    गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक
देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा

5)    कानपुर-उन्नाव खंड शिक्षक 
राज बहादुर चंदेल, शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी, निर्दलीय 

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त ने जीत की हैट्रिक लगाई और बड़े अंतर से विजयी बने। उन्होने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी शिवप्रताप सिंह यादव को 51 हजार 257 वोटों से हराया।

भाजपा वर्ष 1986 से लगातार इस सीट पर जीत रही है। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन सीट पर भाजपा की यह आठवीं जीत है। 

भाजपा और सपा में इन सभी सीटों पर कड़ी टक्‍कर मानी जा रही थी लेकिन चुनाव परिणाम बताते हैं कि मुकाबला लगभग एकतरफा रहा।

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में मिली इस बड़ी जीत के बाद भाजपा जश्‍न मना रही है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह जीत भाजपा पर जनविश्वास का नतीजा है। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

स्नातक एमएलसी सीट पर गुरुवार सुबह से शुरू हुई मतगणना शुक्रवार भोर तक चली।

Published : 
  • 3 February 2023, 11:39 AM IST

Advertisement
Advertisement