
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना महामारी के चलते पिछले 60 दिनों से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही मोर्चा संभाले हुए थे। व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे हैं।
गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम गोरखनाथ मंदिर स्थित निवास स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किये एवं ब्रह्मलीन महंत अवैधनाथ महाराज की समाधि पर मत्था टेका ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ल के निधन पर सांत्वना देने उनके घर जा सकते हैं।
Published : 22 May 2020, 7:33 PM IST
Topics : Coronavirus Lockdown uttar pradesh Yogi Adityanath कोरोना महामारी गोरक्षनाथ मंदिर गोरखपुर योगी आदित्यनाथ