

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार की सुबह गोरखपुर पहुंचे है। वे यहां गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के बाद महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे और कल रक्षा मंत्री राजनाथ के साथ महराजगंज जाएंगे। पूरी रिपोर्ट
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह गुरूवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार के साथ अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित महंत दिग्विजयनाथ के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री आज दोपहर बाद तीन बजे दिग्विजयनाथ पार्क में स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण करेंगे। आज के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीएम योगी कल कंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ महराजगंज दौरे पर जाएंगे, जहां दोपहर 3 बजे महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा।
गोरखपुर में सर्किट हाउस के पास दिग्विजयनाथ पार्क में स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इस मौके पर महंत दिग्विजयनाथ स्मृति द्वार का लोकार्पण एवं पार्क के सुंदरीकरण एवं अन्य कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दो दिन के पूर्वांचल दौरे पर हैं, गोरखपुर पहुंचने के बाद वह सिद्धार्थनगर भी जाएंगे और कुछ कार्यक्रमों शामिल होकर दोपहर बाद लौटकर गोरखपुर में महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गोरखपुर में महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने के के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शाम को लखनऊ के लिये रवाना होंगे जबकि सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।
कल यानि शुक्रवार सुबह सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुन सकते हैं। उसके बाद दोपहर को सीएम योगी महराजगंज दौरे जाएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सीएम योगी के साथ महराजगंज दौरे पर जाएंगे, जहां दोपहर बाद ठीक 3 बजे चौक बाजार, महराजगंज में महंत अवेद्यनाथ जी महराज की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा।
महराजगंज में महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे जबकि सीएम योगी आदित्यानाथ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।