Gorakhpur: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ, कई कार्यक्रम में लेंगे भाग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे के लिये गोरखपुर पहुंचे है। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट

Updated : 5 September 2020, 12:48 PM IST
google-preferred

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखुप पहुंचे हैं। सीएम योगी यहां गोरखनाथ मंदिर में आयोजित पुण्यतिथि समारोह और ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे और महंत दिग्विजयनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में सात दिवसीय पुण्यतिथि समारोह का आज छटवां दिन है। सातवें दिन रविवार को महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। सीएम योगी इन दोनों ही दिन की श्रद्धांजलि सभाओं में मौजूद रहेंगे।

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित किये जा रहे पुण्यतिथि समारोह के मौके पर विभिन्न कार्यकर्मों के अलावा प्रतिदन श्रीराम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। समारोह में भाग लेने और कथा को सुनने के लिये यहां वड़ी संख्या में लोग आ रहे है। कोरोना काल में यहां श्रोताओं को बैठने की विशेष व्‍यवस्‍था की गई है। 
 

Published : 
  • 5 September 2020, 12:48 PM IST

Advertisement
Advertisement