

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आने वाले है। वोटों की गिनती जारी है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिये किस सीट पर कौन आगे चल रहा है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आने वाले है। सभी 9 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से हुई वोटों की गिनती हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सभी मतगणना केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कंट्रोल रुम में लगे CCTV कैमरों से मतगणना केंद्रों की निगरानी हो रही है सभी जगहों पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
दोपहर बाद 2 बजे के आसपास सभी सीटों के नतीजे सामने आने की संभावना है।
यूपी विधानसभा उपचुनाव में जिन 9 सीटों के चुनाव परिणाम आज आने वाले हैं, उनकी सूची नीचे दी जा रही है।
विधानसभा सीट और जनपद
1. करहल, मैनपुरी में सपा के तेज प्रताप सिंह यादव आगे
2. सीसामऊ, कानपुर में सपा की नसीम सोलंकी जीती
3. फूलपुर, प्रयागराज में भाजपा के दीपक पटेल आगे
4. मझवां, मिर्जापुर में भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य आगे
5. कटेहरी, अंबेडकरनगर में भाजपा आगे
6. कुंदरकी, मुरादाबाद में भाजपा आगे
7. मीरापुर, मुजफ्फरनगर में ऱाष्ट्रीय लोक दल आगे
8. सदर, गाजियाबाद में भाजपा के संजीव शर्मा जीते
9. खैर, अलीगढ़ में भाजपा आगे