हिंदी
लखनऊ: यूपी (Uttar Pradesh) उपचुनाव (By Election) को लेकर आज चुनाव आयोग (Election Commission) तारीखों (Dates) का एलान कर सकता है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर उपचुनाव होने हैं। जिसको लेकर संभावना है कि दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा और महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा की चुनावी तारीखों के साथ उपचुनाव का कार्यक्रम भी जारी कर सकता हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग
चुनाव आयोग आज यानी मंगलवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। दोपहर साढ़े तीन बजे होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। इसके साथ ही यूपी उपचुनाव का कार्यक्रम भी जारी होगा।
इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव
यूपी में 10 विधानसभा सीटों करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं।
भाजपा नौ सीटों पर उतारेगी अपने प्रत्याशी
यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने 9 सीटों पर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया है। साथ ही इन सीटों के लिए नौ प्रत्याशियों के नाम को भी फाइनल कर दिया है। हालांकि इन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद की जाएगी।
Published : 15 October 2024, 12:23 PM IST
Topics : By election Date Election Commission uttar pradesh उत्तर प्रदेश उपचुनाव एलान चुनाव आयोग तारीख