UP Board Result 2020: सीएम योगी ने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम से पहले छात्रों से कही ये बात, करें अमल

उत्तर प्रदेश की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले 56 लाख से अधिक छात्रों के भाग्य का फैसला थोड़ी ही देर में होने वाला है। इससे पहले सीएम योगी ने सभी छात्रों से एक खास बात कही है। पढिये पूरी खबर..

Updated : 27 June 2020, 10:54 AM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम अबसे थोड़ी देर बाद दोपहर 12.30 बजे जारी किया जायेगा। परीक्षा परिणामों को घोषित करने से पहले यूपी सरकार द्वारा बकायदा एक प्रेस कॉंफ्रेंस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जायेगी।

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम जारी होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी छात्रों के लिये एक खास संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने सभी छात्रों से परीक्षा परिणाम सहजता के साथ स्वीकार करने की अपील की है। 

सीओम योगी ने ट्वीट करके ये संदेश जारी किया और सभी के लिये मनोकूल परिणाम प्राप्त होने की भी दुआंए की है।

गौरतलब है कि इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में कुल 56,89,622 छात्र शामिल हुए थे और 1.2 लाख टीचर्स द्वारा कुल 3.5 करोड़ कापियां जांची गयी। 

राज्य में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाएं 18 फरवरी से 6 मार्च, 2020 तक आयोजित की गयी थी। लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम रुक गया था। इस वजह से अप्रैल या मई में आने वाले यूपी बोर्ड के रिजल्ट में देरी हो गई और अब यह रिजल्ट आज जारी किया जा रहा है। 

Published : 
  • 27 June 2020, 10:54 AM IST

Advertisement
Advertisement