हिंदी
बलिया: बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने गये एक लड़के से दुष्कर्म के आरोप में उसके शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बुधवार को बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 19 जनवरी को सात साल का एक लड़का अपने गांव के ही शिक्षक संजय पासवान (30) के यहां ट्यूशन पढ़ने गया था। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक संजय पासवान ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
यह भी पढ़ें: बलिया में नौ वर्षीय बालिका से पड़ोसी ने किया बलात्कार, किशोर हिरासत में
उन्होंने बताया कि इस मामले में बालक के नाना की तहरीर पर संजय पासवान के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
Published : 24 January 2024, 1:41 PM IST
Topics : Ballia Student Teacher Unnatural Misbehavior अप्राकृतिक दुराचार छात्र टीचर गिरफ्तार ट्यूशन बलिया हल्दी