हिंदी
नई दिल्लीः राजधानी में कोरोना के आंकड़ों में गिरावट के साथ ही बाजारों को खोलने और मेट्रो चलाने का ऐलान कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज घोषणा की है कि- निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी। दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ शुरू की जा रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में क़रीब 400 केस आए हैं और पॉजिटिविटी रेट क़रीब 0.5% रह गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि- सरकारी दफ़्तरों में ग्रुप ए ऑफिसर 100% और बाकी इसके नीचे वाले 50% ऑफिसर काम करेंगे। जरूरी सेवाओं में 100% कर्मचारी काम करेंगे। दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायत दी जा रही है। बाज़ार, मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा रहा है। बाजारों और माल को सख्त नियमों से खोला जाएगा। आधी दुकानें एक दिन, आधी दुकानें दूसरे दिन खुलेंगी। बाजार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगे।
कोरोना के ख़िलाफ़ दिल्ली ने अपनी लड़ाई पूरी मज़बूती के साथ लड़ी है, अब वक्त अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लाने का है | Press Conference | LIVE https://t.co/mXPiI8iALx
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 5, 2021
विशेषज्ञों के साथ बात करके ये तय किया गया है कि अगली वेव की 37,000 केसों का पीक मानकर तैयारी शुरू की जाए। 420 टन ऑक्सीजन की स्टोरेज क्षमता तैयार की जा रही है। 25 ऑक्सीजन टैंकर खरीदे जा रहे हैं और 64 ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं।
Published : 5 June 2021, 12:51 PM IST
Topics : arvind kejriwal cm Unlock Unlock in Delhi अरविंद केजरीवाल दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल