पूर्वी दिल्ली में अज्ञात हमलावर ने युवक को गोली मारी

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में अज्ञात व्यक्ति ने 19 वर्षीय युवक को गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 June 2023, 5:24 PM IST

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में अज्ञात व्यक्ति ने 19 वर्षीय युवक को गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित का नाम करण है, जो चिल्ला गांव में एक व्यायाम शाला (जिम) में काम करता है।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को त्रिलोकपुरी इलाके में युवक के घर के निकट अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मारी। घायल अवस्था में उसे धर्मशिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मयूर विहार थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (समान इरादे) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Published : 
  • 9 June 2023, 5:24 PM IST

No related posts found.