Unesco Heritage Awards: भारत ने जीते चार यूनेस्को विरासत पुरस्कार

सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के क्षेत्र में दिये जाने वाले यूनेस्को एशिया प्रशांत पुरस्कार के लिए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के 155 साल पुराने फ्लोरा फाउंटेन और दो अन्य विरासत स्थल सहित कुल चार स्थानों को भारत से चयनित किया गया है ।

Updated : 15 October 2019, 1:58 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के क्षेत्र में दिये जाने वाले यूनेस्को एशिया प्रशांत पुरस्कार के लिए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के 155 साल पुराने फ्लोरा फाउंटेन और दो अन्य विरासत स्थल सहित कुल चार स्थानों को भारत से चयनित किया गया है।

यह भी पढ़ें: चीनी अधिकारियों के वीजा पर अमेरिकी प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय मानदंड का उल्लंघन

इसकी घोषणा सोमवार को की गयी। सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार की घोषणा मलेशिया के पेनांग में आयोजित एक समारोह में की गई। इस पुरस्कार के लिए जिन चार स्थानों का चयन किया गया है उनमें अहमदाबाद स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान का विक्रम साराभाई पुस्तकालय शामिल है। इसके अलावा केनेसेठ इलियाहू सिनेगाग ग्लोरी चर्च तथा फ्लोरा फाउंटेन को ये पुरस्कार मिला है। ये तीनों मुंबई में स्थित है। (भाषा) 

Published :  15 October 2019, 1:58 PM IST

Related News

Advertisement