
लखीमपुर खीरी: थाना मितौली क्षेत्र के भीखमपुर चौराहे पर शनिवार रात एक अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पतला पुहंचाया।
जानकारी के अनुसार कस्बे के चौराहे पर शनिवार रात कस्ता की ओर से आ रही कार को लखीमपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं कार 50 मीटर दूर मोहम्मदी रोड पर जाकर गिरी। इससे कार में सवार चालक समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार डॉक्टरों ने नवनीत कुमार वर्मा (32) निवासी भारत भूषण कालोनी गोला गोकर्णनाथ, पंकज कुमार वर्मा निवासी सीसावां कलां और विपिन निवासी ककलापुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार चालक जोकि पीलीभीत का निवासी बताया जा रहा है, उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल और वहां वहां से लखनऊ रेफर किया गया है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना मितौली पुलिस ने सभी को यूपी 112 की गाड़ी और एंबुलेंस से सीएचसी गोला भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
Published : 23 February 2025, 8:49 AM IST
Topics : Lakhimpur Kheri Lakhimpur Kheri News Lakhimpur Kheri Police Road Accident in Lakhimpur Kheri uttar pradesh