
नौतनवा (महराजगंज): भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली बाॅर्डर पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को 13 बंडल लावारिश कपड़ों की खेप बरामद की है।
इसकी अनुमानित लागत लगभग 25 लाख रुपए आंकी जा रही है।
ग्राम महुअवा पानी की टंकी के पास लावारिश हालत में कपड़ों की बड़ी खेप बरामद कर पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथपा ले किंतु इस बार भी तस्करों के गिरेहबान तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं।
सोनौली थाना पर मुकदमा संख्या निल/2024 धारा 111 कस्टम अधिनियम पंजीकृत कर बरामद सामान को कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा गया है।
Published : 28 March 2024, 2:07 PM IST