Uttar Pradesh: बाढ़ के बीच यमुना नदी में नहाने गए दो युवक देखते ही देखते लापता, जानिये पूरा अपडेट

थाना दनकौर क्षेत्र में दो युवक रविवार को यमुना नदी में आई बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान लापता हो गए। पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 16 July 2023, 6:56 PM IST
google-preferred

नोएडा: थाना दनकौर क्षेत्र में दो युवक रविवार को यमुना नदी में आई बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान लापता हो गए। पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के मकनपुर खादर गांव के रहने वाले धीरज (21) व संजीत (17) नदी के किनारे बाढ़ के पानी में नहाने गए थे। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों के फोन और कपड़े किनारे पर रखे मिले।

सिंह ने बताया कि पुलिस, एनडीआरएफ के कर्मी और स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश कर रहे हैं।

Published : 
  • 16 July 2023, 6:56 PM IST