
सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के पथरा इलाके के रमवापुर गांव में सोमवार की शाम दो सगी बहनों की मौत धान की कटाई कर रही कंबाइन मशीन की चपेट में से हो गई है।
मृतक का नाम फातिमा है जो आठ साल की थी तो वहीं दूसरी बहन का नाम मफलिका है जो छह साल की थी। इनके पिता का नाम असगर अली है।
एसओ पथरा बाजार महेंद्र चौहान ने डाइनामाइट न्यूज़ के संवावदाता से हुई बातचीत में बताया कि घटना के बाद कंबाइन को कब्जे में ले लिया है और आगे इसकी जांच की जा रही है।
खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि गांव के असगर अली की दोनों बेटियां सोमवार की शाम खेत कटाई की निगरानी कर रही थी। तभी दोनों कंबाइन मशीन की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई।
Published : 27 October 2020, 1:04 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश कंबाइन मशीन पुलिस मौत सगी बहन सिद्धार्थनगर