आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती थानाक्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक लड़की समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 July 2019, 2:27 PM IST

बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती थानाक्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक लड़की समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर- गोलीकांड मामले में गार्ड ने किया सरेंडर, चंद्र प्रकाश अग्रवाल को बचाने का पुलिसिया खेल जारी

पुलिस ने शनिवार को बताया कि रेवती थानाक्षेत्र के हड़िहांकला गांव में रिश्तेदारी में आयी रोशनी (11) घर के बाहर खड़ी थी। शुक्रवार शाम अचानक तेज बारिश होने लगी और वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी।

पुलिस के अनुसार रोशनी की मौके पर ही मौत हो गयी। इसी गांव के विजय वर्मा (45) खेत में खाद डाल रहे थे। उनके उपर भी आकाशीय बिजली गिरी और उनकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (भाषा)

Published :  27 July 2019, 2:27 PM IST