भारतीय सेना ने देवा सेक्टर पर मार गिराए 2 पाकिस्तानी सैनिक

पाकिस्तान के देवा सेक्टर इलाके में गुरुवार की सुबह भारतीय सैनिकों की कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 December 2019, 4:54 PM IST

रावलपिंडी: पाकिस्तान के देवा सेक्टर इलाके में गुरुवार की सुबह भारतीय सैनिकों की कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गये। जियो न्यूज ने पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन(आईएसपीआर) के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने की अकारण गोलीबारी
आईएसपीआर ने मृत सैनिकों की तस्वीरें भी जारी की हैं जिनकी पहचान नायब सूबेदार कंदेरा और सिपाही एहसान के रूप में की गयी है। (वार्ता)
 

Published :  26 December 2019, 4:54 PM IST