Site icon Hindi Dynamite News

Bihar: एक ही दिन दो मुखिया की हत्या से लोगों में आक्रोश, किया सड़क जाम

बिहार में एक साथ दो मुखिया की हत्या से लोगों में आक्रोश फैला हुआ है। मुखिया की गोली मारकर कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी है। जिसके बाद गुस्से में लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bihar: एक ही दिन दो मुखिया की हत्या से लोगों में आक्रोश, किया सड़क जाम

पटना: सोमवार देर रात बिहार में एक साथ दो मुखिया की हत्या कर दी गई है। हत्या से गुस्साएं ग्रामिणों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इन दोनों हत्या के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत संहगी गांव में मुखिया अरुण सिंह (48) की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं दूसरी तरफ बांका जिले के एक मुखिया की भी हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Bihar: क्या होगा पवन सिंह का, अक्षरा सिंह ने दर्ज कराई FIR, क्या जाएंगे जेल?

अस्पताल में अरुण सिंह

दोनों जगहों के मुखिया की हत्या के बाद से लोगों में बहुत ही ज्यादा गुस्सा है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को मुखिया अरुण सिंह गांव में ही किसी के दरवाजे पर बैठे हुए थे, तभी दो बदमाश उन पर गोली चला कर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ बांका जिले के अमरपुर, फतेहपुर गांव के मुखिया रविन्द्र दास की भी हत्‍या कर भागलपुर के सबौर के सरधो में फेंक दिया गया था। 

Exit mobile version