
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में रविवार भाेर एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेरठ के शास्त्री नगर निवासी सत्येंद्र यादव अपनी कार में देहरादून से मेरठ की ओर जा रहे थे। कार में उनके साथ दिलशाद नाम का एक व्यक्ति और एक मोटर मैकेनिक सवार था।
सुबह करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर भैंसी कट के निकट विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। (वार्ता)
Published : 12 February 2023, 2:58 PM IST
Topics : अज्ञात वाहन उत्तर प्रदेश कार खतौली घायल टक्कर दुर्घटना दो की मौत पुलिस मुजफ्फरनगर