डोनाल्ड ट्रंप ने आबे से कहा: अमेरिका जापान की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का व्हाइट हाउस में आज स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका जापान की सुरक्षा और उसके साथ महत्वपूर्ण गठबंधन को मजबूती प्रदान करने को प्रतिबद्ध है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 February 2017, 1:37 PM IST

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का व्हाइट हाउस में आज स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका जापान की सुरक्षा और उसके साथ महत्वपूर्ण गठबंधन को मजबूती प्रदान करने को प्रतिबद्ध है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप की सुरक्षा और व्यापार को लेकर रूख के चलते दोनों देशों के संबंधों में तनाव है।

ट्रंप ने अमेरिका की यात्रा पर आये जापानी नेता आबे के साथ व्हाइट हाउस में बातचीत के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम जापान की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे दोनों देशों के बीच संबंध और दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता बहुत गहरी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रशासन इस संबंध को और मजबूत करने को प्रतिबद्ध है।’’ ट्रंप ने कहा कि उनके व्यापारिक संबंधों से दोनों देशों को लाभ होना चाहिए। (भाषा)

Published :  11 February 2017, 1:37 PM IST